फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : गुटका एजेंसी से आठ लाख नकद चोरी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

विज्ञापन
चोराी के बाद जांच पड़ताल करता डॉग स्क्वॉड। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर मंडी में गुटका एजेंसी के दफ्तर के शटर का ताला तोड़कर चोर आठ लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वॉड ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

कस्बे के कृष्णा नगर मंडी निवासी अक्षय गुप्ता ने बताया कि वह गुटका के थोक सप्लायर हैं। एजेंसी का ऑफिस उन्होंने मकान के नीचे खोल रखा है। सोमवार की शाम ऑफिस बंद कर वह मकान में चले गए थे।
रात में चोरों ने ऑफिस के शटर का ताला तोड़कर टेबिल की रैक से आठ लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह ऑफिस खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। वहीं डॉग स्क्वॉड आसपास घूमता रहा। कोतवाल ने बताया कि शक के दायरे में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें