अकबरपुर में बनाए गए सेल्फी प्वाइंट में बैठीं डीएम व एसपी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/पुखरायां। जिले में शनिवार को पुलिस ने जगह-जगह सेल्फी बूथ लगाएं। यहां डीएम नेहा जैन व एसपी सुनीति के साथ तमाम लोगों ने सेल्फी ली। डीएम व एसपी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोई परेशान करे या आपात स्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 डायल करें।
अकबरपुर चौराहे पर बनाए गए सेल्फी बूथ पर पहुंचीं डीएम व एसपी ने छात्राओं व महिलाओं से कहा गया कि स्कूल या कही आते जाते समय अगर कोई गलत टिप्पणी या छेड़खानी करे तो तुरंत 112 नंबर डायल करें। इसके अलावा उस व्यक्ति की फोटो या उसके वाहन का नंबर नोट कर लें।
एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ सदर प्रभात कुमार, सीओ लाइंस प्रिया सिंह, अकबरपुर थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला, दरोगा मीनू ने कहा कि नए वर्ष पर सभी लोग खुशियां मनाएं, कोई समस्या या मदद चाहिए तो पुलिस 24 घंटे हाजिर है।
पुखरायां में भी सेल्फी बूथ बनाया गया। इस दौरान रास्ते से गुजर रहीं महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में बताया गया। बताया गया कि पुलिस, मेडिकल, आग लगने, प्राकृतिक आपदा, घरेलू हिंसा व ट्रेनों में यात्रा के दौरान पुलिस की सहायता ले सकती हैं।
सहायता के लिए बेहिचक होकर 112 नंबर मिलाएं। पुलिस आपकी सेवा व सुरक्षा के लिए है। इस दौरान एसडीएम नीलिमा यादव, सीओ तनु उपाध्याय, थाना प्रभारी अजय पाल सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम महेंद्र सिंह समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यहां भी डीएम व एसपी ने लोगों को जागरूक किया।