कानपुर देहात में एंबुलेस में नवजात के साथ मौजूद स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। अस्पताल ले जाने के दौरान पीड़ा बढ़ने पर एक गर्भवती का 102 एंबुलेंस में टेक्नीशियन व आशा ने प्रसव कराया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जच्चा-बच्चा को झींझक सीएचसी में भर्ती कराया।
सड़रामऊ गांव निवासी कल्पना (26) को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन 102 एंबुलेंस से झींझक सीएचसी ले जा रहे थे। अस्पताल से करीब एक किलोमीटर पहले ही प्रसव पीड़ा तेज हो गई। इस पर टेक्नीशियन ने आशा की मदद से एंबुलेंस में ही गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराया।
महिला ने पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी अमरेश कुमार, आशा बीनू व चालक मोहम्मद रिजवान की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।