फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : फंदे से लटका मिला मूकबधिर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, सीओ ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। राजेंद्र नगर में पाथेश्वरीय देवी मंदिर के पास मंगलवार को एक मूकबधिर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताने पर सीओ ने घटनास्थल पर जांच की। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

सिकंदरा के जवाहर नगर निवासी हरी बाबू दिवाकर का इकलौता बेटा कौशल किशोर (30) मूकबधिर था। वह कस्बे के राजेंद्र नगर में एक दुकान का ट्रैक्टर चलाता था।
सोमवार की देर शाम कौशल घर आया और पत्नी अर्चना से तीन सौ रुपये लेकर चला गया। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। मंगलवार की सुबह थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी।
उसी के कुछ देर बाद बकरियां चरा रहे लोगों ने उसका शव मंदिर के पास पेड़ से लटका होने की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें