फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : ढाबा श्रमिक की हत्याकर शव फेंका , शरीर में मिले चोट के निशान, परिजनों पर भी शक

विज्ञापन
घटनास्थल पर साक्ष्य संकलित करती फॉरेंसिक टीम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के आमलपुर गांव निवासी ढाबा श्रमिक की गुरुवार रात पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह खोजाफूल गांव के पास बाग में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन

आलमपुर गांव निवासी अनीता देवी ने पुलिस को बताया कि पति जयगोपाल उर्फ पप्पू (50) गांव के ही अमर ढाबा पर मजदूरी करते थे। गुरुवार रात आठ बजे घर आए और बताया कि महटौली के तीन युवक इंतजार में खड़े हैं किसी काम से बाहर जाना है।
इसके बाद वह चले गए। शुक्रवार सुबह उनका शव बाग में पड़ा मिला। हाथ व पैर की हड्डी टूटी व शरीर में चोट के निशान दिखे। जयगोपाल की हत्या के बाद परिजनों के बयान विरोधाभासी हैं। पुलिस की छानबीन में घर की एक चारपाई में खून लगा मिला है।
विज्ञापन

जिसे पुलिस ने कब्जे में भी लिया है। हालांकि परिजन इस पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस के शक की सुई परिजनों के ही आसपास घूम रही है। सीओ सिकंदरा रविकांत गौड़ ने बताया कि मृतक के शरीर में चोटों के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें