पुखरायां। झांसी-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह अमरौधा कस्बा निवासी एक युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार बुधवार की रात युवक खाना खाकर घर में सो गया था। सुबह वह चारपाई से नदारद मिला। इस पर उसकी तलाश की जा रही थी।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के पास झांसी-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर अमरौधा कस्बा निवासी युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे कस्बा निवासी आसिफ ने शव की पहचान बेटे मोहसिन (22) के रूप में की।
बताया कि मोहसिन भोगनीपुर में बिजली का काम करता था। बुधवार की रात में वह खाना खाने के बाद घर में सोया था। वहीं, सुबह चारपाई से नदारद मिला। इस पर उसकी तलाश की जा रही थी। इस दौरान उसका शव मिलने की जानकारी हुई। उपनिरीक्षक चरण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।