फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: खेत में बने कुएं में मिला युवक का शव, दाएं हाथ पर गुदा मिला नाम, जांच में जुटी है पुलिस

Thu, 13 Jul 2023 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति भी कुछ देर में मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने शव कुएं से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पर कोई चोट का निशान नहीं दिखा। मृतक के दाएं हाथ पर अरुण राजपूत गुदा है। आयु करीब 35 वर्ष के आसपास है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में कल्याणपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान के खेत में बने एक कुएं में बुधवार को युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जानकारी पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के मजरा जुगराजपुर बिठूर निवासी पूर्व प्रधान रवींद्र सिंह यादव के खेत में एक पुराना कुआं बना है। इसी कुएं से दुर्गंध उठने पर बुधवार को जब ग्रामीणों ने झांक कर देखा तो शव पड़ा दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
कुछ देर में बाघपुर चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। कुएं में शव मिलने पर ग्रामीण भी जुट गए। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने जानकारी एसपी को दी। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति भी कुछ देर में मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने शव कुएं से बाहर निकलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पर कोई चोट का निशान नहीं दिखा। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के दाएं हाथ पर अरुण राजपूत गुदा है। आयु करीब 35 वर्ष के आसपास है। शरीर पर नीले रंग का लोअर व लाल रंग की टीशर्ट मिली है। शिनाख्त का प्रयास हो रहा है। जांच कर होगी अग्रिम कार्रवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें