तीन दिन पहले ही वह लौटी थीं। मकान मालिक का भाई दुर्गेश तिवारी देखरेख करने आता रहता था। वह शनिवार को यहां पहुंचा तो मेन गेट पर ताला लगा था। उसने बाहर से झांक कर देखा तो अंदर चप्पल उतरी देखीं तो कई बार आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने गेट का ताला तोड़ दिया।
अंदर जाने पर कमरे में तख्त पर मुन्नी को मृत पड़ा देखा। इसपर उसने पुलिस को सूचना दी। रनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। सीओ व रनियां थानाध्यक्ष अतुल गौतम व अकबरपुर कोतवाल प्रमोद शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। डॉग स्क्वाड भी बुलाया गया। फिंगरप्रिट टीम ने साक्ष्य जुटाए। महिला के गले में निशान मिला।
मौके पर टूटी चूड़ियां मिली। इससे मरने से पहले हत्यारों से हाथापाई के संकेत मिले हैं। इधर एसपी सुनीति भी मौके पर पहुंचीं और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर जानकारी पर पनकी से पहुंचे मृतका के पति व बेटी काजल फफक पड़े। पुलिस को बताया कि वह हलवाई है। पार्टी आदि में भोजन बनाता है। बेटा आनंद, आलोक व बेटी काजल पनकी के गंगागंज में रहते हैं।
घटना में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हर बिंदु की गहराई से छानबीन की जा रही है। गले पर निशान और चूड़ियां टूटी मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - प्रभात कुमार, सीओ सदर