फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर जोर से बात करने के विवाद में वृद्ध की जान गई

विज्ञापन
kanpur dehat crime - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। सुल्तनापुर गांव में मोबाइल फोन पर जोर से बात करने के विवाद में वृद्ध की जान चली गई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गोमती देवी ने बताया कि सोमवार की रात उसका बेटा राम छत पर फोन से किसी से जोर-जोर से बात कर रहा था। बातचीत में वह गालियों का प्रयोग कर रहा था। पड़ोसी शिवपूजन को लगा कि राम उसे गालियां बक रहा है। इस पर शिवपूजन अपनी छत पर आया और राम को गालियां बकते हुए झगड़ा करने लगा।
शोर सुनकर वह और पति रमेश गुप्ता (60) छत पर पहुंचे। पति ने शिवपूजन से गालियां न बकने और झगड़ा करने से मना किया। इस पर शिवपूजन ने राम को फेंककर डंडा मारा। यह डंडा पति के सिर में लग गया। इससे वह बेहोश हो गए। पति को इलाज के लिए सीएचसी पुखरायां ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राम बहादुर पाल ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें