फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में चोरी, बाइक के पहिया भी खोल ले गए

विज्ञापन
प्रसिद्धपुर गांव में चोरी के बाद अलमारी का बिखरा सामान दिखाता गृह स्वामी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में एक बंद मकान में बुधवार रात चोरी हो गई। गुरुवार की सुबह बाइक खेतों में पड़ी मिली। उसकेे दोनो पहिये भी चोर खोल गए। पुलिस ने छानबीन शुरू की है। मकान का ताला खोलकर देखा गया, तो अंदर रखी अलमारी से जेवर व अन्य कीमती सामान गायब थे। घर के बाथरूम व किचन में लगी पीतल की टोटी भी चोर खोल ले गए।
विज्ञापन

प्रसिद्धपुर गांव निवासी अजय शर्मा ने बताया कि भाई अमित शर्मा पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर ट्रैवलिंग एजेंसी चलाते हैं। उनका मकान गांव के बाहर सड़क की तरफ बना है। मकान बंद रहता है। देखरेख के लिए घर की चाभी बड़े भाई अजय को दे गए थे। एक सप्ताह पहले अमित गांव आए थे। घर की सफाई करने के बाद होली के पहले ही दिल्ली चले गए थे। इसके बाद से मकान बंद था।
गुरुवार को घर से दो किलोमीटर दूर खेतों में अमित की बाइक पड़ी मिली। चोर बाइक के दोनों पहिये भी खोल ले गए। इसके बाद अजय ने अमित के घर का ताला खोलकर देखा, तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

अलमारी भी टूटी मिली। उसने बताया कि घर के पीछे की दीवार में बंधे कटीले तार काटकर चोर अंदर घुसे हैं। वहीं से बाइक ले जाने के निशान बने हैं। कमरे में रखी अलमारी से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात, आंगन में रखे दो गैस सिलिंडर, 5 क्विंटल सरसों चोरी कर ले गए। चोर घर के बाथरूम व किचन में लगी पीतल की टोटी भी खोल ले गए। सूचना पाकर रनियां चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचे और छानबीन की। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें