पुलिस लाइन स्थित डायल 112 कार्यालय का निरीक्षण करते आईजी मोहित अग्रवाल।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण को गंभीरता के साथ लें और कानून की बारीकियां भी सीखें। आईजी ने रिक्रूटों से समस्याओं को पूछकर उनका निराकरण किया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, डायल 112, कंट्रोल रूम, रेडियो कार्यशाला आदि का निरीक्षण किया।
वहीं, महिला हास्टल निर्माण कार्य को देखकर जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। आईजी ने नवनिर्मित पुलिस क्लब व भोजनालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नए बने भोजनालय में नियमित रूप से साफ-सफाई रखें और पौष्टिक भोजन बनाएं। इस दौरान एसपी अनुराग वत्स मौजूद रहे।