फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर डेढ़लाख के जेवरात ले गए चोर

विज्ञापन
सिकंदरा स्थित घर में चोरी के बाद खुली अलमारी दिखाती महिला। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। आजाद नगर स्थित तहसील के पास एक घर का ताला तोड़कर चोर डेढ़ लाख रुपये के जेवरात व आठ हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए।
विज्ञापन

प्रियंका पांडेय ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम पति छुन्ना पांडेय अपने पैतृक गांव जैसलपुर खेतों में फसल की सिंचाई करने चले गए थे। घर में विद्युत कनेक्शन न होने पर वह दोनों छोटे बच्चों को लेकर पड़ोस रहने वाले रिश्तेदार राजेश पांडेय के यहां मोबाइल चार्ज करने चली गई। घर के गेट पर ताला लगा दिया था।
एक घंटे बाद वापस आने पर देखा तो ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाने पर अलमारी खुली मिली और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी सोने की जंजीर, बाला, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, तोड़ियां मिलाकर डेढ़ लाख से अधिक का जेवरात व आठ हजार रुपये नकदी चोर ले गए। थाना प्रभारी रजनेश चौहान ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें