खोया भट्ठी का निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को खोया के दो और कचरी का एक नमूना लिया।
अभिहित अधिकारी राजकुमार गुप्ता और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित की अगुवाई में टीम ने सैंथा गांव में ओमदत्त मिश्र की खोया भट्टी पर छापा मारा। यहां से खोया का एक नमूना भरा। कान्हाखेड़ा में उमेश की खोया भट्टी से भी खोया का नमूना लिया। उसरी गांव में राधेश्याम की दुकान से कचरी का नमूना लिया गया।