फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ापता फल व्यापारी का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
मोहसिन की मौत पर छानबीन करते प्रभारी निरीक्षक। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। गुरुवार से लापता मंगलपुर निवासी फल विक्रेता का शव गांव के ही प्राथमिक स्कूल के पीछे कंजरडेरा के पास तालाब में मिला। उसकी आंख में खरोंच के निशान मिले। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहम्मद मोहसिन उर्फ नीलू (30) चौराहे में फल की दुकान लगाता था। गुरुवार दोपहर तीन बजे कस्बा स्थित गैस एजेंजी से सिलेंडर लेकर घर में रखने के बाद वह जल्द वापस आने की बात कहकर गया था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा। भाई अनीश ने शुक्रवार को मंगलपुर पुलिस से शिकायत की। गांव के कंजरडेरा के पास स्थित प्राथमिक स्कूल के जर्जर कमरे में कुछ लोगों के साथ मोहिसन के जुआ खेलने की जानकारी हुई। एसएसआई विष्णुकांत तिवारी ने वहां पहुंचकर जांच की तो स्कूल का एक गेट तालाब की तरफ मिला।
परिजन भी पुलिस के साथ तालाब किनारे पहुंचे। कुछ लोगों ने रात में तालाब से चिल्लाने की आवाज आने की बात कही। तालाब की जलकुंभी हटवाना शुरू किया तो मोहनिस का शव मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व सीओ डेरापुर आरके मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर जांच की। निरीक्षक शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

मोहसिन का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता रहीश, बड़े भाई अनीश, शीबू बिलखने लगे। मृतक की पत्नी चांदनी व बेटियां अलसिफा (5), इनाया (3) को रोता देख हर किसी की आंखें नम हो गई। मृतक की पत्नी चांदनी ने दस दिन पूर्व बेटे आजम को जन्म दिया है। मोहसिन की मौत से मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें