डेरापुर (कानपुर देहात)। अंतापुर निवासी संजय कुमार बड़ौदरा गुजरात की एक टाइल्स कंपनी में नौकरी करता है। उसका बड़ौदरा के बैक ऑफ बड़ौदा में ही खाता है। इन दिनों वह छुट्टी पर घर आया है।
शुक्रवार की दोपहर को एक नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारा खाता बंद हो रहा है। खाता चालू रखने की बात कहकर उसने ओटीपी नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद संजय के खाते से दस हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उसे खुद के ठगे जाने का पता चला। मामले की संजय ने थाने में शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।