फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार रुपये लेते एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ा लेखपाल

विज्ञापन
रूरा थाने में एंटी करप्शन टीम की हिरासत में आरोपी लेखपाल - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। खेतिहर भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए एक युवक से दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए लेखपाल अजीत कुमार को एंटी करप्शन टीम दबोच लिया। टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर शंभू नाथ तिवारी ने रूरा थाने ्में लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को उसे लखनऊ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामला शुक्रवार का है।
विज्ञापन

गैजूमऊ गांव के हीरानगर मोहल्ला निवासी हरिश्चंद्र ने मां मायादेवी के नाम से 2017 में हसनापुर गांव में रामदेवी से डेढ़ बीघा खेतिहर भूमि खरीदी थी। दो साल बीत जाने के बाद भी रामदेवी ने मायादेवी को जमीन का कब्जा नहीं दिया। इसे लेकर मायादेवी और उसके परिवार के लोगों ने डीएम से लेकर तहसील दिवस तक में कई बार शिकायत भी की। इस पर जांच हसनापुर क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक और लेखपाल अजीत कुमार को को दी गई। एसडीएम सदर आनंद सिंह ने भी जांच के बाद राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को जमीन पर माया देवी को कब्जा दिलाने के आदेश दिए। इसके बाद लेखपाल अजीत कुमार ने कब्जा दिलाने के एवज में दस हजार रुपये की घूस की मांगी।
इसकी शिकायत हरिश्चंद्र ने एंटी करप्शन विभाग में की। इसके बाद एंटी करप्शन विभाग के इंस्पेक्टर शंभू नाथ तिवारी ने लेखपाल को घूस लेते रंगे हाथ दबोचने की योजना बनाई। शुक्रवार की टीम के बताए अनुसार हरिश्चंद्र शास्त्री नगर रूरा में मुरली त्रिपाठी के घर में किराये पर रहने वाले लेखपाल अजीत को 10 हजार रुपये रिश्वत देने पहुंचा। टीम ने रिश्वत लेते ही लेखपाल को रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद टीम लेखपाल को हिरासत मेें लेकर रूरा थाने पहुंची। अजीत औरैया के फफूंद का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि लेखपाल को दस हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें