फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला चालक से तमंचे के बल पर नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर इटावा हाईवे में अकबरपुर कोतवाली के गौरियापुर गांव के पास बुधवार की रात कार सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर ट्राला चालक से 8 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद चालक ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे। कार में नंबर की लाइट न जलने पर चालक नंबर नहीं देख पाया। ट्राला में पीछे लगे एलईडी कैमरे भी लुटेरे नोच ले गए। पुलिस ने चालक की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

राजस्थान के सीकर जिला के रिंगस गांव निवासी चालक सतवीर सिंह ट्राला लेकर बिहार से दिल्ली जा रहा था। बुधवार रात कानपुर इटावा हाइवे में गौरियापुर गांव से शौच के लिए गाड़ी खड़ी कर नीचे उतरा। इसी बीच पीछे से आई सिल्वर रंग की कार उसके ट्राला के आगे खड़ी हो गई। कार से तीन लोग उतरे और उसके साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर तमंचा लगा दिया और उसके जेब में पड़े आठ हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद लुटेरे इटावा की ओर निकल गए।
अंधेरा होने की वजह से चालक कार का नंबर नहीं देख पाया। बदहवास हालत में वह ट्राला लेकर कांधी पहुंचा। वहां रोशनी देखकर ट्राला खड़ाकर मालिक को सूचना दी। इसके यूपी 100 पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का होने पर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह को जानकारी दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद चालक की तहरीर पर अज्ञात तीन बदमाशों पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लुटेरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें