फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके में मिलावट करते सेल्समैन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। जिनई गांव स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने अंग्रेजी शराब में मिलावट करते हुए सेल्समैन को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से 250 ग्राम यूरिया और बिना क्यूआर कोड के खाली क्वार्टर मिले हैं। दो लीटर खुली हुई शराब मिली है।
विज्ञापन

एसओ सयैद मोहम्मद अब्बास ने बताया कि जिनई गांव के ठेके में अंग्रेजी शराब में मिलावट करने की जानकारी मिल रही थी। इस पर आबकारी निरीक्षक हरी शंकर शुक्ला को बुलाकर रविवार रात में छापा मारा गया। सेल्समैन औरैया के अछल्दा निवासी सौरभ कुमार को मिलावटी शराब बनाते पकड़ा गया। दुकान की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड के मिलावटी 11 पौवा शराब मिली। 250 ग्राम यूरिया और बिना क्यूआर कोड के 11 क्वार्टर और दो लीटर खुली शराब बरामद हुई। टीम ने दुकान में रखी विभिन्न ब्रांडों की 221 बोतल, 592 हाफ और 890 क्वार्टर, बिक्री के 40 हजार 745 रुपये जब्त कर लिए। हिरासत में लिए गए सेल्समैन से पूछताछ में बिधूना औरैया निवासी अनुज्ञापी रामवीर सिंह और राजेश कुमार की मिलीभगत पाई गई है। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और मिलावटी शराब बनाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस अंग्रेजी शराब के ठेके में पिछले काफी समय से मिलावटी शराब की बिक्री चल रही थी। पहले पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें