फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में नाकाम होने पर युवती को पीटा, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। दुष्कर्म में नाकाम होने पर युवती को पीटने का आरोप लगाया गया है। युवती के परिजनों ने शुक्रवार को एसपी अनुराग वत्स को अर्जी देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

भोगनीपुर इलाके के एक गांव के किसान ने बताया कि पांच अगस्त को उसकी बेटी चारा काटने खेत में गई थी। तभी गांव के एक युवक ने उसे बदनीयती के दबोच लिया। उसके संग दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी किसी तरह शोर मचाते हुए वहां से भाग निकली। इसके बाद आरोपी ने पीछा करके बेटी को पकड़ लिया। वहां पहुंचे आरोपी के पिता और परिवार के दो अन्य लोगों ने बेटी को पीटकर मरणासन्न कर दिया।
युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि युवती के परिजनों और आरोपी पक्ष के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। घायल युवती के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब परिजनों ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। परिजनों की अर्जी को विवेचना में शामिल कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें