फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग ने किसान के खाते से पार किए 38 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर के एक किसान के खाते से 38 हजार रुपये पार कर दिए गए। किसान को को एटीएम ब्लॉक होने का झांसा देकर उससे एटीएम का पासवर्ड पूछकर रुपये निकाले गए। एसपी के आदेश पर मंगलपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मंगलपुर के किशौरा गांव निवासी राम बाबू ने बताया कि 30 जुलाई को उसके मोबाइल पर अनजान व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपका एटीएम ब्लॉक होने वाला है। एटीएम सुविधा को बरकरार रखना चाहते हो तो कार्ड के पीछे लिखा कोड नंबर बता दें। राम बाबू उस व्यक्ति की बातों में फंस गया और एटीएम के बारे में पूरी जानकारी दे दी। इसके कुछ देर बाद ही उनके खाते से 38 हजार रुपये निकाल लिए गए। राम बाबू ने गुरुवार को एसपी अनुराग वत्स को पूरी घटना बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें