फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों में जमातियों की हुई थी आवाजाही

विज्ञापन
गजनेर में युवक की थर्मल जांच करते डॉक्टर। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर की मस्जिद में रुके तब्लीगी जमात के 11 लोगों के संपर्क में आए सभी 37 लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। उन्हें घर पर क्वारंटीन किया गया है। शनिवार को भी स्वास्थ्य टीम ने गजनेर व सैंथा मेें जाकर 11 लोगों का परीक्षण किया। सभी सामान्य पाए गए हैं। हरचंदापुर गांव में भी तब्लीगी जमात के लोगों के संपर्क मेें आए चार लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

गजनेर स्थित मस्जिद में भी तब्लीगी जमात से जुड़े 11 लोग 24 फरवरी से सात मार्च तक रुके थे। इस दौरान वह सैंथा गांव की मस्जिद मेें भी तीन दिनों तक रुके थे। वहां से हरचंदापुर गांव में भी कुछ लोगों के संपर्क में रहे थे। इसके बाद जमात के सभी सदस्य कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र की एक मस्जिद में रुके थे। वहां से स्वास्थ्य टीम ने जांच के लिए सैंपल भेजा था। इसमें शुक्रवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसकी जानकारी पर स्वास्थ्य टीम ने मौके पर जाकर मस्जिद में मौजूद और आसपास के 22 लोगों का मौके पर इंफ्रारेड थर्मामीटर से तापमान जांचा था। सभी सामान्य पाए गए थे।
शनिवार को फिर से एसडीएम आनंद कुमार सिंह व सीओ ने गजनेर में जाकर जांच में छूटे 11 लोगों का स्वास्थ्य टीम से परीक्षण कराया। वहीं तब्लीगी जमात के लोगों के संपर्क में आए हरचंदापुर गांव के चार लोगों की भी जांच की गई। जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि तब्लीगी जमात के लोगों के संपर्क में आए गजनेर, सैंथा की मस्जिद व आसपास के कुल 37 लोगों को चिह्नित कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। सभी सामान्य मिले हैं। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। सीओ संदीप सिंह ने क्वारंटीन लोगों को घर पर ही रहने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें