कानपुर देहात। लॉकडाउन के बाद लोगों को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को अकबरपुर की बुजुर्ग मुन्नी देवी को अचानक बुखार व दस्त होने लगे। बेटे कमलनाथ ने एंबुलेंस को काफी देर तक फोन किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन
बाद में पड़ोस में खड़े भाड़े के रिक्शे में मां को लिटाकर वह अस्पताल ले जाने लगा। अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे बैठी स्वास्थ्य टीम ने बुजुर्ग महिला की जांच की। इसके बाद हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी।