फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: कुष्मांडा मंदिर का मामला, मना करने के बाद भी आरती करने पर पुजारी समेत आठ पर केस

Sat, 04 Apr 2020 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
काेरोना संक्रमण से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन घोषित है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ एकत्र करने पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में भी लॉकडाउन का पालन न करने पर पुजारी सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


श्रीनगर के ग्राम पिपरामाफ के मौजा पठारी में कुष्मांडा देवी मंदिर में रोक के बाद भी जबरन आरती करने पर पुलिस ने पुजारी समेत आठ लोगों के खिलाफ थाना श्रीनगर में मुकदमा दर्ज करा दिया है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिले में चल रहे लॉकडाउन के चलते कहीं पर भी भीड़ एकत्र करने पर रोक लगा दी है।

शुक्रवार की शाम को मौजा पठारी में कुष्मांडा देवी मंदिर में आरती की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरती करने पर रोक लगा दी थी। पुलिस के जाने के बाद मंदिर में पुन: आरती शुरू हो गई। आरती चलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ठल्लू रैक्वार, मुन्ना रैक्वार समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने के बाद पुजारी समेत सभी लोग फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मंदिर में आरती करने पर मुकदमा दर्ज किए जाने से लोगों में असंतोष है। थानाध्यक्ष श्रीनगर वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मंदिर में आरती करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर उन्हें रोक दिया था। पुलिस के लौटने पर फिर आरती शुरू कर दी, तभी मामला लिखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें