फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : परौंख में सड़कों का निर्माण बंद, ग्रामीण अधिकारियों से करेंगे शिकायत

विज्ञापन
परौख गॉव मे काम बंद निर्माणाधीन गली का।संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के आगमन के बाद अब पैतृक गांव परौंख में निर्माणाधीन गलियों का काम बंद हो गया है। इसको लेकर अब ग्रामीणों में संशय है कि काम पूरा कराया जाएगा या यूं ही अधूरा रहेगा। ग्रामीणों का कहना है सोमवार को उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्या बताई जाएगी।
विज्ञापन

परौंख सहित मजरों में सीसी मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्लूडी के पास है। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के आगमन के चलते कार्यक्रम से पूर्व इन गलियों के मार्गों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा था। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद निर्माणाधीन गलियों में काम बंद हो गया है।
इससे ग्रामीणों में काम पूरा होने को लेकर संशय है। गांव के भोला सिंह, कर्ण प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, राहुल राठौर व सलीम आदि ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन के चलते गांव में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे थे। सभी अधिकारी गांव में ही डेरा जमाए थे।
विज्ञापन

गलियों में सीसी मार्ग बनाया जा रहा था। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद अब काम बंद हो गया है। इससे काम पूरा होगा या नहीं इस पर भी संशय है। गांव के लोग उच्चाधिकारियों से मिलकर परौंख के निर्माणाधीन कार्यों को पूरा कराने की मांग करेंगे।
वहीं, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता तारिक कमर ने बताया कि जो सड़कें व गलियां स्वीकृत हैं, उन्हें बनवाया जा रहा है। राष्ट्रपति व माननीयों के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा कारणों को लेकर काम बंद कराया गया था। दो से तीन दिन में फिर से तेजी से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें