कानपुर देहात। जनपदीय स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने ब्लॉकों में सालों से जमे एनएचएम के 25 ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक एकाउंट मैनेजर व ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर के तबादले किए हैं।
डीएम की अध्यक्षता में बीती 29 अप्रैल को जनपदीय स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई थी। इस दौरान सालों से स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मियों के स्थानांतरण के निर्देश दिए गए थे।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर संदीप राजपूत को अकबरपुर से मैथा, आराधना सक्सेना को अमरौधा से मलासा, शैलेंद्र सिंह को डेरापुर से सरवनखेड़ा, राकेश कुमार को मैथा से अकबरपुर, अरुण कुमार को मलासा से अमरौधा, मोहित कुमार सारस्वत को रसूलाबाद से राजपुर, उमेश कुमार को संदलपुर से झींझक व आलोक कुमार सिंह को सरवनखेड़ा से रसूलाबाद स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह ब्लॉक एकाउंट मैनेजर धर्मेंद्र कुमार को अकबरपुर से मलासा, तरुण श्रीवास्तव को अमरौधा से राजपुर, राजीव सिंह को डेरापुर से अकबरपुर, शैलेंद्र कुमार को झींझक से संदलपुर, रोली पाल को मैथा से सरवनखेड़ा, गौरव शुक्ला को राजपुर से झींझक, सुरेश कुमार तिवारी को रसूलाबाद से डेरापुर, संदीप कुमार शर्मा को संदलपुर से रसूलाबाद व शिव आशुतोष को सरवनखेड़ा से मैथा भेजा गया है।
जबकि ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर नेहा वर्मा को अमरौधा, यज्ञ नारायण को डेरापुर से रसूलाबाद, दिग्विजय सिंह को झींझक से राजपुर, संजय कुमार को मैथा से मलासा, सुरेंद्र प्रसाद को मलासा से संदलपुर, आकाश कुमार को राजपुर से डेरापुर, गौरव कुमार को रसूलाबाद से सरवनखेड़ा व चंद्रभान राजभर को सरवनखेड़ा से झींझक स्थानांतरित किया गया है।
सीएमओ ने बताया कि सभी स्थानांतरित कर्मियों को अपनी नई तैनाती वाले स्थान पर तत्काल पहुंचकर योगदान आख्या चिकित्सा प्रभारी को देने के निर्देश दिए गए हैं।
संविदा कर्मियों के तबादलों का विरोध
कानपुर देहात। एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के स्थानांतरण को नियम विरुद्ध बताते हुए विरोध जताया है। संघ के पदाधिकारियों ने स्थानांतरण निरस्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन सीएमओ को साैंपा है।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भोलेंद्र सिंह जादौन व संरक्षक रत्नेश बाजपेयी ने सीएमओ को ज्ञापन देते हुए कहा कि विभिन्न अस्पतालों में तैनात संविदा के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक एकाउंट मैनेजर व ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर का बिना किसी पूर्व चेतावनी व स्पष्टीकरण के स्थानांतरण कर दिया गया।
संविदा कर्मचारियों का स्थानांतरण उनके स्वयं के अनुरोध व जघन्य अपराध सिद्ध होने के बाद ही किया जाता है। बताया कि मिशन निदेशक ने भी इस बाबत पूर्व में लिखित आदेश जारी किए हैं।