फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : पुखरायां में सिविल न्यायालय भोगनीपुर का शुभारंभ, वादकारियों को नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़

विज्ञापन
सिविल कोर्ट के शुभारंभ पर पूजन करते जिला जज। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां। नगरपालिका रोड स्थित मिलन केंद्र में शनिवार को सिविल न्यायालय भोगनीपुर जूनियर डिवीजन का शुभारंभ जिला जज ने किया। उन्होंने कहा कि वादकारियों को सरलता से न्याय दिलाना बार व बेंच का कर्तव्य है। घर के समीप ही न्याय मिल सके यही न्यायालय का मुख्य उद्देश है। सोमवार से न्यायालय में पूरी तरीके से न्यायिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला जज अनिल कुमार झा ने पूजन के बाद कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वादकारियों की परेशानी को देखते सिविल न्यायालय भोगनीपुर जूनियर डिवीजन का कामकाज पुखरायां स्थित मिलन केंद्र में शुरू कराने का आदेश दिया है।
अब यहां सिविल व फौजदारी के मुकदमे सुने जा सकेंगे। पुखरायां तहसील क्षेत्र में दो ब्लॉक अमरौधा व मलासा है। यहां पर चारों थानों के लगभग 160 गांव सिविल न्यायालय भोगनीपुर के अंतर्गत आते हैं।
विज्ञापन

अभी तक इन थानों के मुकदमे जिला न्यायालय में सुने जाते थे। इससे वादी को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब वादकारियों को भागदौड़ से राहत मिलेगी। कोर्ट शुभारंभ के दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश शिवानंद, सिविल जज जूनियर डिवीजन कृपाशंकर, उप जिलाधिकारी अजय कुमार राय, क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय, एकीकृत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संपत लाल यादव, कोर्ट मैनेजर विनोद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें