फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : अकबरपुर के बनारअलीपुर शहजादपुर में निर्माणाधीन चर्च गिराया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के बनारअलीपुर शहजादपुर में निर्माणाधीन चर्च को गुरुवार की सुबह तक पूरी तरह गिरा दिया गया। इसके लिए बुधवार की पूरी रात तीन जेसीबी व दो पौकलैंड मशीनों से काम किया गया। स्कूल प्रबंधन ने तय समय में चर्च की इमारत गिराने की सूचना केडीए व जिला प्रशासन को दी है।
विज्ञापन


अकबरपुर के बनारअलीपुर शहजादपुर में सेंट मैरी स्कूल परिसर में ही चर्च बनाया जा रहा था। जानकारी पर केडीए ने मानक पूरे न होने पर परिसर को सील किया था। इसके बाद भी सील तोड़कर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था।

वहीं, इसे लेकर बजरंगदल व विहिप के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था। पिछले दिनों परिसर में घुसकर तोड़फोड़ व हंगामा किया था। मामले में कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी।उधर, सील तोड़कर निर्माण कराने के मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केडीए की तरफ से अकबरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मामले को तूल पकड़ता देख स्कूल प्रबंधन ने स्वयं ही चर्च हटाने का फैसला किया था। सेंट मैरी स्कूल सोसायटी के सचिव केके एंटोनी ने शनिवार को सहमति पत्र प्रशासन व केडीए के अधिकारियों को दिया था कि इसे गिराया जाए।

केडीए ने रविवार से एक सप्ताह के भीतर निर्माणाधीन चर्च गिराने के लिए स्कूल प्रबंधन को मोहलत दी थी। रविवार को निर्माणाधीन चर्च में मौजूद धार्मिक चिह्नों को हटाने के बाद इमारत को तोड़ने का काम शुरू हुआ था। इसी बीच स्कूल प्रबंधन ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट इलाहाबाद में एक याचिका दाखिल की थी। इसके चलते मंगलवार को निर्माण गिराने का काम नहीं हुआ था।

वहीं, मामले में हाईकोर्ट ने स्कूल प्रबंधन की तरफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद बुधवार की रात से गुरुवार सुबह तक निर्माणाधीन चर्च की इमारत गिराने का काम चला। सुबह इमारत पूरी तरह जमींदोज होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमला वहां से हटा। इमारत को गिराने में मजदूरों के अलावा तीन जेसीबी व दो पौकलैंड मशीनों की मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें