फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : महिला सशक्तीकरण के लिए सीडीओ को मिला सुषमा स्वराज वुमन आइकॉन अवार्ड 2022

विज्ञापन
ऑनलाइन समारोह में हिस्सा लेती सीडीओ सौम्या पांडेय। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। महिला सशक्तीकरण में योगदान के लिए जनपद की मुख्य विकास अधिकारी को सुषमा स्वराज वुमन आइकॉन अवार्ड 2022 से पुरस्कृत किया गया है। इसके लिए आयोजित ऑनलाइन समारोह में 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फेसबुक लाइव के माध्यम से 12000 लोगों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की स्मृति में सेंटर फॉर एजूकेशन डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से यह पुरस्कार दिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, सबल व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों को नई ऊंचाइयां प्रदान करना है।
शनिवार को मुख्य अतिथि महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला, सीडीओ सौम्या पांडेय व राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी की मौजूदगी में ऑनलाइन समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें सीडीओ सौम्या पांडेय को महिलाओं के सशक्तीकरण व उनको आत्मनिर्भर बनाने, जनपद के स्कूलों में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों को बढ़ावा देने समेत अन्य योगदान के लिए सुषमा स्वराज वुमन आइकॉन अवार्ड 2022 से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कई स्कूलों के प्रधानाध्यापक, समाजसेवी एवं अन्य महिला स्वयंसेवियों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें