फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : राज्यसभा में गूंजेगा रसूलाबाद में किसान के आत्महत्या करने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद में नगर पंचायत की ओर से बिना अनुमति बाग में मिट्टी खनन करने व छह पेड़ गिरने के बाद किसान इंद्रपाल भदौरिया ने अधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसमें कार्रवाई न होने से नाराज किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जानकारी पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जांच व कार्रवाई की मांग की थी।
वहीं, अब राज्यसभा सदस्य आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही इस मुद्दे को सदन में उठाने के लिए अध्यक्ष से अनुमति के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

ये पत्र सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी जा चुकी है। ये मामला संजय सिंह सदन में उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें