फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खंडित की हनुमान जी की प्रतिमा, विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। शरारती तत्वों ने शनिवार को अकबरपुर थाने के पास स्थित शुक्ल तालाब परिसर में बने शिव मंदिर में लगी हनुमान जी की प्रतिमा खंडित कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हो-हल्ला किया। वहीं, दलबल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ ने समझाकर लोगों को शांत कराया। यहां पर फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए।

त्योहार व चुनाव को लेकर पुलिस की चौकसी की पोल शनिवार को खुल गई। शरारती तत्वों ने अकबरपुर थाने के पास शुक्ल तालाब परिसर स्थित शिव मंदिर में लगी हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे विहिप के जिला सह सेवा प्रमुख अभिषेक गुप्ता ने पुलिस पर परिसर में गश्त नहीं करने का आरोप लगाकर साथियों के साथ हो-हल्ला किया। जानकारी पर सीओ सदर प्रभात कुमार, अकबरपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आक्रोशित पदाधिकारियों को समझा दोषी पर कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। यहां फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए है। सीओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर शरारती तत्वों को खोजकर कार्रवाई की जाएगी। खंडित प्रतिमा को भी ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें