फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी से दो किलो चांदी व 10 ग्राम सोना लूटा

विज्ञापन
सराफा व्यापारी से लूट की घटना की जानकारी करते एएसपी। - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
मूसानगर (कानपुर देहात)। पुलंदर गांव की बंबी के पास शनिवार शाम सराफा व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दो किलो चांदी, 10 ग्राम सोना, एक अंगूठी, पांच हजार नकद व मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने लुटेरों की तलाश के लिए टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

मूसानगर के गौसगंज निवासी सराफा व्यापारी आनंद गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार को बाइक से गजनेर में साप्ताहिक बाजार करने गए थे। शाम को लौटते समय पुलंदर गांव बंबी के पास लिंक रोड पर पीछे से बाइक में आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
इसके बाद तमंचा दिखा बाइक में रखा बैग लूट लिया। बैग में दो किलो चांदी, 10 ग्राम सोने के आभूषण थे। बदमाश जेब में रखे पांच हजार रुपये, एक अंगूठी और मोबाइल भी ले गए। सूचना पुलिस को देने पर थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद सभी मार्गों पर पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी रहीं। सीओ तनु उपाध्याय ने बताया कि लूट की जानकारी पर मौके मुआयना किया गया है। व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें