फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : छुट्टा मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत, हादसे के वक्त नहीं लगाया था हेलमेट

विज्ञापन
राहुल कुमार का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली के औनाहा गांव में जिंदा बाबा मजार के पास छुट्टा मवेशी से टकरा कर बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस के मुताबिक सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

रसूलाबाद के दलिखपुर महाराजपुर कुर्सी गांव निवासी अरविंद का बेटा राहुल कुमार (18) खेती करता था। वह शुक्रवार शाम बाइक से शिवली के भिवान की तरफ जा रहा था। औनाहा गांव में जिंदा बाबा की मजार के पास राहुल की बाइक से छुट्टा मवेशी टकरा गया।
इससे राहुल बाइक समेत दूर जा गिरा। हादसे की सूचना पर चौकी प्रभारी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि राहुल पिता के साथ ही खेती करता है। उसने हाईस्कूल तक पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें