फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : दहेज में दो लाख रुपये मांगे, न मिलने पर बरात लाने से किया इनकार, दूल्हे समेत तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
सजाया गया जयमाल का पंडाल। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। शादी के जोड़े में सजी दुल्हन जहां अपने भविष्य के सपनों को बुन रही थी, वहीं परिजन बरातियों की अगुवानी की तैयारियों में जुटे थे। एक ओर मंडप और पंडाल सजा था तो वहीं रिश्तेदार भी दावत के लिए पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच वर पक्ष से पहुंचे फोन ने सभी की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। लड़के पक्ष ने दो लाख रुपये दहेज की मांग कर बरात लाने से इनकार किया तो दुल्हन का चेहरा मुरझा गया।
वधू पक्ष और मेहमानों के चेहरे भी उतर गए। बुधवार सुबह जानकारी पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रसधान में मंगलवार रात कन्या के विवाह की तैयारी कर ली गई। बरातियों के स्वागत के सभी इंतजाम भी पूरे थे। हाथों में मेंहदी लगाए युवती व परिजन दूल्हे और बरात के आने का इंतजार कर रहे थे।
रात चढ़ने पर भी बरात नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान होने लगे। इस दौरान दूल्हे पक्ष ने फोन कर दहेज में दो लाख रुपये देने पर ही बारात लाने की शर्त रख दी। दुल्हन पक्ष ने असमर्थता जताते हुए बरात लाने की मिन्नतें कीं, लेकिन दहेज के लोभी नहीं पसीजे और बरात लाने से साफ इनकार कर दिया।
इसकी जानकारी पर खुशी वाले घर में सभी चेहरों पर मायूसी छा गई। मेहमान धीरे-धीरे लौट गए। पंडाल सूना हो गया। बुधवार सुबह जानकारी होने पर एसडीएम सिकंदरा महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और वधू पक्ष से पूरी जानकारी ली।
लड़की के पिता ने उन्हें बताया कि आगरा के फतेहाबाद निवासी रामसनेही वर्मा के पुत्र राम लखन वर्मा से पुत्री की शादी तय की थी। सात मई को तिलक हुआ। उपहार में चार लाख 50 हजार रुपये नकद दिए थे।
तय हुआ था कि द्वारचार के समय 50 हजार रुपये और देने हैं। मंगलवार की शाम को लड़के पक्ष ने ऐन वक्त पर फोन कर दो लाख रुपये और देने की मांग की। इतने रुपये का इंतजाम नहीं होने की बात कही तो बरात लाने से इनकार कर दिया।
इस पर एसडीएम ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना निरीक्षक रामगोविंद मिश्रा ने बताया कि युवती के पिता ने आगरा के फतेहाबाद निवासी लड़के, उसके बड़े भाई व पिता के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें