फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : सिलहरा गांव में भाभी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
कमल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। सिलहरा गांव निवासी युवक ने भाभी से विवाद के बाद कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहरा गांव निवासी कमल उर्फ केवल राव (24) दिहाड़ी मजदूर था। गुरुवार को उसका शव घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। बड़े भाई विमल की सूचना पर राजपुर थाने से पहुंचे उपनिरीक्षक अभिषेक चौहान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कमल की मां रामबेटी ने बताया कि गुरुवार को बेटे का भाभी से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद उसने घर में फंदा लगा लिया। थानाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने बताया कि घरेलू कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें