फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा आवास तोड़कर प्लाटिंग के लिए बनवाई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। हनुमंतपुरा चौराहा बाजार में सहसो ग्राम पंचायत की भूमि पर बने इंदिरा आवास को तोड़कर सड़क बनाने का आरोप लगाया है। गुरुवार को सहसो और हनुमंतपुरा के प्रधान, व्यापारियों के साथ डीएम को ज्ञापन देने के लिए गए थे, लेकिन वे नहीं मिले। इन लोगों ने बताया कि ज्ञापन शुक्रवार को देने फिर जाएंगे।
विज्ञापन

हनुमंतपुरा की प्रधान सीमा देवी व सहसो की ग्राम प्रधान सोनी देवी ने बताया कि इस भूमि पर भूमाफिया का कब्जा है। करीब एक साल से एसडीएम व ब्लॉक कार्यालय के अधिकारियों को ज्ञापन दे रहीं हैं। अधिकारी सिर्फ जांच के नाम पर एक साल से टहला रहे हैं।
प्रधानों ने बताया कि हनुमंतपुरा मुख्य बाजार, फूफ रोड पर पुलिस चौकी के बगल में सहसो ग्राम समाज की दो बीघा जमीन पर 16 इंदिरा आवास बने हैं। इन्हें तोड़कर भूमाफिया ने रास्ता बना लिया है। बताया कि इंदिरा आवास के आगे भूमाफिया प्लाटिंग कर रहे हैं। एडीओ पंचायत आलोक चौहान ने बताया कि इंदिरा आवासों की पत्रावलियों को जिला मुख्यालय से मंगाया गया है। इंदिरा आवास खरीद-फरोख्त करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। ग्राम समाज की जमीन व इंदिरा आवास की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

एसडीएम चकरनगर मलखान सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। विकास विभाग व राजस्व अमला को जांच दी गई है। सरकारी जमीन की पैमाइश कराई जा रही है। शुक्रवार को ज्ञापन देने पहुंचे लोगों में हनुमंतपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह, संजीव कुमार, बलराम शर्मा, संजय दौरे, अखिल तिवारी, संतोष कुमार आदि शिकायती पत्र भेजने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें