फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : ट्रक नंबर बदल व्यापारियों को चूना लगाने का आरोपी दबोचा, कई जिलों में दर्ज थे मामले

विज्ञापन
सिकंदरा में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। ट्रक का नंबर बदलने के बाद माल बुक कर व्यापारियों को चूना लगाने वाले 15 हजार के इनामी को सिकंदरा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दो वर्ष पूर्व उसने इटावा से करीब 25 टन सरिया ट्रक में लोड की थी। इसके बाद रास्ते से गायब कर उसे बेच दिया था।
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने ट्रक को सीज किया है। उद्यमियों ने मामला उद्योग बंधु की बैठक में उठाया गया था। आरोपी का ट्रक इटावा के नंबर का है, लेकिन वह मध्यप्रदेश की नंबर प्लेट लगाए था।
एसपी सुनीति ने बताया कि सिकंदरा पुलिस ने इटावा के बढ़पुरा पूठन अड्डा निवासी पंकज यादव उर्फ असुमेंद्र को सिकंदरा क्षेत्र से पकड़ा है। उसके पास से तमंचा व दो कारतूस मिले हैं। वह ट्रक नंबर यूपी 75 एम 4346 का मालिक है।
विज्ञापन

ट्रक की फिटनेस व बीमा न होने के कारण नंबर बदल बदलकर चोरी छिपे चलवाता था। 22 नवंबर 2020 को उसके चालक इटावा के ही गाती निवासी पंकज ने बुलंद ट्रांसपोर्ट के नाम पर पवन कुमार जैन के यार्ड से करीब 25 टन सरिया लोड की थी।
सरिया लेकर वह तय स्थान पर नहीं पहुंचा। पंकज ने रास्ते से सरिया गायब कर बेच दी। नंबर प्लेट बदली होने से ट्रक ढूंढा नहीं जा सका। घटना की रिपोर्ट अकबरपुर में दर्ज हुई थी।
पंकज के खिलाफ इटावा के बढ़पुरा थाने में गुंडा एक्ट समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज है। वहीं कानपुर नगर के कोहना थाने में हत्या का प्रयास व औरैया कोतवाली में भी हत्या का मामला दर्ज है। ट्रक नंबर बदलकर लोगों को चूना लगाने वाले पंकज पर 15 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें