फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : झांसी-कानपुर हाईवे पर हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। झांसी-कानपुर हाईवे पर दौलतपुर गांव के पास आइसक्रीम के ठेले में टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर पलट गया। उसकी चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डिलौलिया बांगर गांव निवासी उमाशंकर ने बताया कि बेटा सुशील कुमार (19) आइसक्रीम बेचता था। शनिवार को वह कालपी से आइसक्रीम का ठेला लेकर भोगनीपुर आ रहा था।
झांसी-कानपुर हाईवे किनारे दौलतपुर गांव के मोड़ पर वह खड़ा हो गया। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर आइसक्रीम के ठेले में टक्कर मारते हुए पलट गया। इसकी चपेट में आने से सुशील घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉक्टर ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई।
अमरौधा चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है, चालक फरार है। इलाज के दौरान घायल युवक की मौत होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें