फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat Accident: ट्रक में पीछे से टकराई कार, शिक्षक समेत दो युवकों की मौत, 27 जनवरी को होनी थी शादी

Mon, 01 Jan 2024 03:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: कानपुर-झांसी हाईवे पर कोहरे की वजह से एक कार ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में शिक्षक समेत दो युवकों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
Kanpur Dehat Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर दौलतपुर गांव के पास आगे जा रहे ट्रक में एक कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक शिक्षक सहित दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

कानपुर नौबस्ता के संजय नगर निवासी ज्वाला प्रसाद वर्मा के बेटे आरव, भाई दीपक (26) उन्नाव के काली मिट्टी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे। साथ में मां और जालौन निवासी अजय (28) भी था। युवक आपस में ममेरे और फुफेरे भाई हैं।
जालौन के दिरावती ओराई निवासी रिश्तेदार के बुलाए जाने पर कार से जा रहे थे। कोहरे में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर और कालपी यमुना पुल के बीच रात दो बजे ट्रक से कार टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 जनवरी को होनी थी दीपक की शादी
यहां डॉ. राजवीर सिंह ने दीपक और अजय को मृत घोषित कर दिया। आरव का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  मृतक दीपक की मां रोते बिलखते कहती रही कि जालौन से बहनोई का झगड़ा होने का फोन आने पर कार से जा रहे थे। दीपक की शादी 27 जनवरी को उरई के बड़ागांव में होनी थी। उसने अभी हाल में ही कार ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें