हाइवे किनारे बंबा में पलटा ट्राला।
- फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। मवईमुक्ता गांव के सामने ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर डीसीएम हाईवे पर पलट गई। ट्राला बंबे में जा गिरा। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। पुलिस ने घायल चालकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
राजस्थान प्रांत भीलवाड़ा जिले के लक्ष्मीपुरा निवासी महावीर चौधरी लोहे की रॉड लदा ट्राला लेकर कोलकाता से अहमदाबाद, गुजरात जा रहा था। गुरुवार दोपहर मवई मुक्ता में हाईवे पर पीछे आए चोकर लदी डीसीएम के चालक इकघरा, रसूलाबाद निवासी महेश ने ओवर टेक की कोशिश की। इस दौरान डीसीएम बेकाबू होकर पलट गई।
पलटी डीसीएम से बचने को ट्राला के चालक ने स्टेयरिंग घुमाई तो तेज रफ्तार ट्राला हाईवे से उतर कर बंबे में पलट गया। दुर्घटना में डीसीएम व ट्राला के चालक घायल हो गए। डीसीएम में लदी चोकर की बोरियां सड़क पर बिखरने से आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंची एनएचआई की टीम ने बोरियां हटवाना शुरू किया। इस दौरान औरैया लेन पर यातायात एक घंटे तक धीमी गति से चला।