फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने इंदिरानगर के आसपास फिर चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
इंदिरानगर गांव में बच्चे को तलाशते सीओ - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। क्षेत्र के इंदिरा नगर गांव से गायब बच्चे आनंद उर्फ सचिन की तलाश को गुरुवार को सीओ रसूलाबाद शिवशरण सिंह और बाघपुर चौकी इंचार्ज बिंदा प्रसाद इंदिरा नगर गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर एक बार फिर से गांव के आसपास तलाशी अभियान चलाया। दूसरी ओर पुलिस की एक टीम को बच्चे को कानपुर के होटलों व ढाबों पर तलाशने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को बच्चे की मां चंद्रावती और पिता हरिहरनाथ ने कोतवाली में पहुंचकर बच्चे की तलाश की गुहार लगाई थी। इंदिरा नगर गांव के हरिहरनाथ यादव 21 नवंबर को पुत्र आनंद उर्फ सचिन (6) के साथ गांव में राममूर्ति कुशवाहा के घर तिलक समारोह में भाग लेने गए थे। प्राइमरी स्कूल सूरजपुर गांव में कक्षा-दो में पढ़ने वाला आनंद घर के लिए अकेला निकल पड़ा, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
हरिहरनाथ यादव ने मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस गायब बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। एएसपी अनूप कुमार जांच करने पहुंचे थे। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि अभी तक बच्चे का सुराग अभी तक नही मिला। हालांकि कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें