फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसा कंटेनर ट्रक, लगा जाम

विज्ञापन
रनियां में मकान में घुसे कंटेनर को हटाता हाइड्रा। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। कस्बे के किशरवल रोड के मोड़ पर मंगलवार की देर रात हाईवे किनारे मकान में एक बेकाबू कंटेनर ट्रक के घुस गया। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहींकेबिन में फंसकर चालक घायल हो गया। इस घटना से रनियां मैथा मार्ग पूरी रात बाधित रहा। बुधवार की सुबह कंटेनर ट्रक को तीन हाइड्रा लगाकर निकाला जा सका।
विज्ञापन

मंगलवार की रात झांसी से कानपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक रनियां कस्बे के किशरवल मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बने रामभजन त्रिपाठी के मकान में घुस गया। कंटेनर ट्रक के मकान में घुसते ही धमाके के साथ आवाज हुई। दहशत में आकर मकान में मौजूद लोग भागे। मकान आसपास घरों के लोग भी निकल कर बाहर आ गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के केबिल से चालक को बाहर निकाला। चालक ने पता बदायूं जिले के मोहन खैर निवासी सहाने अली बताया। उसे इलाज के लिए भेजा गया। मकान में घुसे कंटेनर को निकालने का प्रयास किया गया। असफल होने पर बुधवार की सुबह पुलिस तीन हाइड्रा लेकर पहुंची। उनसे खींचकर कंटेनर को बाहर निकाला गया। इस दौरान अकबरपुर से कानपुर लेन पर जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई। रनियां मैथा मार्ग पर भी रात से सुबह 10 बजे तक कोई वाहन नहीं निकल सका। यहां तक की स्कूली बस ,वैन भी फंसी रही।
रनियां चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि रात के समय कंटेनर नहीं निकला जा सका था। हाईवे में तीन घंटे जाम लगा रहा। कंटेनर चालक को झपकी लगने के कारण अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें