फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : पति की हत्या के बाद प्रेमी के साथ फरार, बेटी ने मां व उसके प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते सीओ डेरापुर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
संदलपुर (कानपुर देहात)। अलियापुर गांव में चार दिन से लापता युवक का शव रविवार को परचून की बंद दुकान में मिला। बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर देखा गया तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

युवक लापता होने से पहले दुकानदार के यहां शराब पीते देखा गया था। डॉग स्क्वॉड लेकर पहुंचे सीओ ने छानबीन की। युवक की बेटी ने दुकानदार व अपनी मां के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपी फरार हैं।
मंगलपुर के अलियापुर गांव निवासी संतोष कुमार (45) की ससुराल मोहाना गजनेर में है। 17 अप्रैल को वह बेटी की गोद भराई करने परिवार के साथ वहां गए थे। पीछे से गांव का परचून दुकानदार सुनील भी संतोष की ससुराल पहुंच गया।
विज्ञापन

इस पर संतोष का उससे विवाद होने लगा। इस पर संतोष की पत्नी उर्मिला ने सुनील का पक्ष लिया। इससे नाराज संतोष उसी दिन डेरापुर के सनिहापुर गांव में भांजे के घर पहुंच गया। दो दिन वहीं रुकने के बाद 19 अप्रैल को वह गांव अलियापुर पहुंचा।
गांव में कुछ लोगों ने उसे सुनील के साथ शराब पीते देखा था। इसके बाद से वह लापता हो गया। इधर, सुनील ने दुकान खोलना बंद कर दिया। इससे ग्रामीणों को उस पर शक था। रविवार को सुनील की दुकान से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर देखा तो संतोष की हत्या कर शव पॉलीथिन में लपेट कर चारपाई के नीचे रख दिया गया था। बेटी ने पिता के शव की पहचान की। पुलिस को बताया कि मां के दुकानदार सुनील से संबंध थे। पिता इसका विरोध करते थे।
इसी के चलते उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद उर्मिला व उसका प्रेमी फरार हो गए। गांव पहुंचे सीओ डेरापुर विजयेंद्र द्विवेदी, मंगलपुर इंस्पेक्टर एके मिश्र, चौकी प्रभारी संदलपुर दिनेश चंद्र, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने मौके पर जांच की और साक्ष्य संकलित किए।
पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करने पर संतोष की हत्या कर दी गई है। पत्नी व प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। - विजयेंद्र द्विवेदी, सीओ डेरापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें