फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : पत्नी व उसके दो भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। युवक के फंदा लगाकर जान देने के मामले में पत्नी व उसके दो भाइयों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भीटी कुर्सी गांव निवासी राम कुमार ने कोर्ट में दायर वाद में बताया था कि उसके बेटे संजय की शादी 20 मई 2015 को मवैया थाना शिवली निवासी रामबली की बेटी सोनी के साथ हुई थी।
शादी के कुछ दिन बाद से सोनी ने घर में विवाद करना शुरू कर दिया। सात अगस्त को संजय ने झगड़ा कर सोनी मायके चली गई थी। इसके बाद संजय किसी तरह सोनी को मनाकर घर लाया। इस दौरान सोनी के भाई भोला व नन्हे घर आए और संजय से गाली-गलौच की।
विज्ञापन

दुखी होकर आठ अगस्त को संजय ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस से शिकायत के बाद भी सोनी और उसके भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर महिला व दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें