फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : अलियापुर गांव के पास ट्रेन से गिरकर पश्चिम बंगाल निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। दिल्ली हावड़ा रेल रूट के अलियापुर गांव के पास मंगलवार देर रात ट्रेन से गिरकर पश्चिम बंगाल के एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने छानबीन कर परिजनों को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन

अलियापुर गांव के सामने बुधवार सुबह रेल ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मंडुवाडीह एक्सप्रेस के चालक ने रूरा स्टेशन मास्टर अशोक कुमार को दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर से पुलिस को जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शरीर पर मिले कपड़ों की तलाशी ली तो मोबाइल मिला। जिसमें दर्ज नंबर पर बात करने से उसकी शिनाख्त पश्चिम बंगाल के जिला मलदा के गांव देवयान निवासी याबूब शेख (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था और मंगलवार को घर जा रहा था। रूरा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें