फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मौसेरी बहन की शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मौसेरी बहन की शादी में भात चढ़ाकर रविवार की रात घर लौट रहे युवक की बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसा कानपुर-इटावा हाईवे पर अकबरपुर के बारा जोड़ के पास हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रूरा के चिलौली गांव निवासी सुनील (35) मनरेगा श्रमिक था। सुनील की अकबरपुर के जरैला गांव में रहने वाली मौसेरी बहन अर्चना की रविवार को शादी थी। सुनील शादी समारोह में भात चढ़ाने के लिए गया था। वहां से देर रात बाइक से घर लौट रहा था।

बारा जोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुनील बाइक से उछल कर सड़क पर गिर गया। इस दौरान टक्कर मारने वाले वाहन को लेकर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची अकबरपुर थाना पुलिस ने घायल सुनील को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


देर रात जानकारी पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और सुनील के शव से लिपट कर बिलख पड़े। मां सिया दुलारी, पत्नी अर्पणा कौल व बेटे अंशुल का रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। हादसे के वक्त बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था, जो सड़क पर गिरने से दौरान सिर से निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें