फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : प्रेमी के घर में रहने की जिद में अड़ी नाबालिग, पुलिस ने राजकीय बालिका गृह कानपुर नगर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। प्रेमी के घर में रहने की जिद पर अड़ी नाबालिग को पुलिस ने परिजनों की आपत्ति पर बाल विकास समिति के सामने पेश किया। इसके बाद उसे राजकीय बालिका गृह कानपुर नगर भेज दिया।
विज्ञापन

गजनेर क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग (16) का मनेथू गांव के धर्मेंद्र से प्रेम संबंध हो गया। 15 सितंबर को वह प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। मामले में 17 सितंबर को पुलिस ने धर्मेंद्र के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
नाबालिग कुछ समय तक अपने घर में रही और फिर प्रेमी के घर रहने के लिए पहुंच गई। शनिवार को मां ने गजनेर थाने पहुंच कर अपनी पीड़ा सुनाई। इस पर पुलिस ने नाबालिग को थाने लाकर समझाया, लेकिन वह प्रेमी के घर में रहने की जिद पर अड़ी रही। सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार ने बताया कि नाबालिग को बाल विकास समिति के सामने पेश कर राजकीय बालिका गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें