फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : 55 हजार एमटी गेहूं खरीद लक्ष्य, पहले दिन किसी क्रय केंद्र पर बोहनी नहीं

विज्ञापन
गजनेर क्रय केंद्र पर रजिस्टर में नाम दर्ज कराता किसान। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। शासन की ओर से जिले में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए इस बार 55 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य तय किया गया है। हालांकि अभी गेहूं की कटाई का काम शुरू हुआ है, मड़ाई में विलंब है।
विज्ञापन

इस वजह से शुक्रवार से शुरू हुई खरीद के पहले दिन अधिकांश क्रय केंद्र पर किसान ही नहीं पहुंचे। कुछ क्रय केंद्रों पर किसान पहुंचे और जानकारी लेकर लौट गए। इससे कहीं पर भी गेहूं खरीद की बोहनी नहीं हो सकी।
जिले में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 57 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अकबरपुर में उपमंडी स्थल पर खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी संजय कुमार मौजूद मिले। यहां बारदाना, नमी मापक यंत्र, कांटा आदि की व्यवस्था दुरुस्त दिखीं।
विज्ञापन

झींझक मंडी समिति में बने गेहूं क्रय केंद्र पर बैनर व कांटा उपलब्ध है। पहले दिन यहां कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा है। केंद्र प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि खरीद केंद्र पर अभी अनाज लेकर किसान नहीं आए हैं।
रसूलाबाद के राजकीय गोदाम स्थित गेहूं खरीद केंद्र में केंद्र प्रभारी आकाश वर्मा मौजूद मिले। केंद्र प्रभारी ने बताया कि किसान अगले सप्ताह से गेहूं केंद्रों पर लाएंगे इसकी उम्मीद है। डेरापुर के खाद्य गोदाम में पर्याप्त जगह न होने से क्रय केंद्र डेरापुर-रूरा मार्ग पर जगदीशपुर गांव में खोला गया है।
यहां प्राइवेट कर्मचारी मनोज कुमार मिले। बताया कि केंद्र प्रभारी की तबीयत खराब है। रूरा में गेहूं खरीद के लिए पीसीएफ के क्रय केंद्र कृषि उत्पादन मंडी समिति व रूरा सहकारी संघ में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें