फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : दो घरों से 50 हजार नकद व पांच लाख रुपये के गहने चोरी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
पुखरायां में चोरी की वारदात के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांचा गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एयरफोर्स के जवान समेत दो घरों से 50 हजार नकद और पांच लाख के गहने पार कर दिए। सूचना पर कोतवाल ने मौके पर जांच की। वहीं डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

मांचा गांव निवासी लालता प्रसाद सचान ने बताया कि बेटा संजीव सचान एयर फोर्स में है। परिजन शनिवार की रात में घर के एक कमरे में सो रहे थे। रात में चोर मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर घर में घुस आए।
इसके बाद कमरे में रखी अलमारी व संदूक का ताला तोड़ कर 50 हजार रुपये नकद और लगभग चार लाख के गहने ले गए। जाते समय मकान के बाहर के दरवाजे का कुंडा भी बंद कर गए। सुबह जब घर के लोग जगे तो सामान बिखरा और अलमारी व संदूक का ताला टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगाें को फोन कर दरवाजा खुलवाया। चोरों ने यहीं के लालचंद प्रजापति के घर से एक लाख के गहने चोरी कर लिए। उनके दरवाजे का कुंडा भी बाहर से बंद कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने दरवाजे का कुंडा खोला तो परिजन बाहर निकले।
दो अन्य घरों के दरवाजों भी बाहर से बंद मिले। सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें