फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : कंटेनर में क्षमता से अधिक लादे मिले 45 पशु, चार लोग भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। कानपुर-इटावा हाईवे पर आलमपुर गांव के पास मंगलवार को एक कंटेनर में क्षमता से अधिक 45 पशु मिले। इस मामले में चार लोगों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन

औरैया की तरफ से आ रहे एक कंटेनर को सिकंदरा थाना पुलिस की टीम ने रोक कर चेक किया। कंटेनर के अंदर क्षमता से अधिक 45 पशु बाद मिले। पूछताछ के बाद कंटेनर पर सवार जालौन के कोंच निवासी सद्दाम कुरैशी, नाजिर कुरैशी, चांद कुरैशी व कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के पास से तलाशी में मोबाइल फोन और रुपये मिले। आरोपी पशुओं के बारे में कुछ नहीं बता सके और न ही कागजात दिखा सके। आरोपियों को कहना है कि वह लोग मजदूरी करने के लिए आए थे।
विज्ञापन

पशुओं को झांसी सेबाया उरई, औरैया, कानपुर देहात होते हुए उन्नाव के एक स्लाटर हाउस ले जा रहे थे। थाना प्रभारी समर बहादुर यादव ने बताया कि कंटेनर में क्षमता से अधिक पशुओं को लदा गया था।
इसकी वजह से कई पशुओं को चोट आई है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें