फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : एसपी ने रनियां के थानाध्यक्ष को हटाया, असालतगंज चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। चोरी और हत्या जैसे अपराध रोक पाने में नाकाम रहने पर रनियां थानाध्यक्ष अतुल गौतम को एसपी ने हटा दिया है। उन्हें झींझक चौकी प्रभारी बनाया गया है। रसूलाबाद थाने की असालतगंज चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी ने कई और थानेदारों व सबइंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया है।
विज्ञापन

रनियां में अकबरपुर की एक महिला की हत्या हुई थी। इसके बाद चोरी की कई घटनाएं हुईं। हाल में शिव नगर में मुन्नी देवी की हत्या की गई। इन मामलों का थानाध्यक्ष अतुल गौतम खुलासा नहीं कर सके। न ही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लग सकी।
इसके चलते एसपी सुनीति ने उन्हें रनियां थानाध्यक्ष पद से हटाकर झींझक चौकी प्रभारी बना दिया। इसके अलावा एसपी ने प्रभारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ इंस्पेक्टर कपिल दुबे को मूसानगर थाना प्रभारी, गजनेर थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह को रनियां थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन से दिनेश कुमार को गजनेर थानाध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा इंस्पेक्टर माया प्रसाद यादव को निरीक्षक अपराध रसूलाबाद, दरोगा महेंद्र सिंह को थानाध्यक्ष मूसा नगर से पीआरओ एसपी, राकेश सिंह को चौकी प्रभारी वीरसिंह पुर गजनेर से अकबरपुर कस्बा प्रभारी, शोभित कटियार को अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी से थाना अमराहट भेजा गया है।
इसी तरह राजीव सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा राजपुर, भुपेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से वीरसिंह पुर चौकी प्रभारी थाना गजनेर, सुनील कुमार को थाना रनियां से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय, चरण सिंह को थाना सिकंदरा से थाना रसूलाबाद भेजा है।
देवेंद्र कुमार पाल को पुलिस लाइन से थाना रनियां, श्यामकरन को शिकायत प्रकोष्ठ से थाना डेरापुर, शिशुपाल सिंह व किशन पाल सिंह को पुलिस लाइन से रसूलाबाद भेजा गया है। सबइंस्पेक्टर भारत सिंह को रसूलाबाद थाने से चौकी प्रभारी असालतगंज, चौकी प्रभारी असालतगंज बृजेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें